अल्मोड़ा जिले के सोनी बिनसर में कार के खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सोनी बिनसर क्षेत्र में बीती रात एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किए। एक मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी की ओर से आ रही यह कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। जनपद के डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बीती रात्रि दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों एवं कठिन भू-भाग में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों मृतकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

मृतकों में एक की पहचान जीवन चंद्र जोशी, पुत्र पूरन जोशी, निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news car fell into a gorge Hindi News Khabar SachHai Report News from the hills Soni Binsar area tragic deaths in accident Two people died tragically after their car plunged into a gorge in the Soni Binsar area of ​​Almora district; Uttarakhand News अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज कार गिरी खाई में जिले का सोनी बिनसर क्षेत्र दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत पहाड़ की खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More