देहरादून । यहां हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार हाईवे पर डोईवाला माजरी चौक के नजदीक यू टर्न लेते हुए हरिद्वार की ओर से आ रही कार ने बाइक सवारों को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार रोड पर घसीटते चले गए। इस भीषण हादसे में टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत होना बताई जा रही है। दोनों ही व्यक्ति शादी समारोह से लौट रहे थे। शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार दो लोग माजरी ग्रांट चौक हरिद्वार हाईवे पर यू टर्न लेते हुए फतेहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से तेज गति से आई कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी की दोनों लोग छिटक कर सड़क पर जा गिरे। टक्कर लगने पर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई ने बताया है कि मृतकों की पहचान वीरम पाल (45) पुत्र नाथूराम निवासी फतेहपुर और हरीश राम (48) पुत्र हयात राम निवासी श्रीकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। दोनों शव पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। कार को कब्जे में लेकर लालतप्पड़ चौकी में खड़ा करवा दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]