किरोड़ा नाले में अचानक आए तेज उफान में बहा मैक्स वाहन, सवार दो लोगों की मौत कई घायल  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
चंपावत। यहां तहसील पूर्णागिरी, टनकपुर में शुक्रवार को सुबह करीब 9.30 बजे किरोड़ा नाले में अचानक आए तेज उफान के कारण एक मैक्स वाहन नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ व पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव का कार्य किया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार मैक्स वाहन जो टनकपुर से पूर्णागिरी मार्ग की ओर जा रहा था, जिसमें कुल 9 लोग सवार थे, किरोड़ा नाले में आए अचानक तेज उफान के कारण तेज बहाव में बह गया। जिसमें से 7 लोगों को निकाला गया। जिन्हें 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। हादसे में दो लोगों 14 वर्षीय बालिका बलविंदर कौर और 24 वर्षीय सोनी की मृत्यु हो गई तथा शेष घायलों का उप चिकित्सालय टनकपुर में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने घटना स्थल (किरोड़ा नाला) पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और लापता हुए 1 व्यक्ति के रेस्क्यू के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मानसून अवधि में संभावित आपदाओं की दृष्टिगत आपदा की घटनाओं की रोकथाम राहत एवं बचाव कार्य हेतु सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहते हुए रिस्पांस समय को कम रखते हुए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतक बालिकाओ के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार के लिए जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लापता व्यक्तियों के शीघ्र खोजबीन के भी निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में पवनदीप कौर पुत्री गुरमीत, अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत, निवासी ग्राम हरदुजिया, खटीमा उधम सिंह नगर, सीमा पुत्री सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया खटीमा, उमेश पुत्र खुर्शीद निवासी वार्ड 3 वर्मा लाइन तहसील पूर्णागिरि, गीता कठेत पुत्री अमर सिंह निवासी खेतखेड़ा तहसील पूर्णागिरि घायल है। जिनका इलाज उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है तथा पुरुष सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी गेड़ाखाली इलाज के पश्चात अपने घर गेड़ाखाली चले गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश चौहान ने अवगत कराया की घायलों में एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है तथा शेष घायल व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news many injured Max vehicle washed away due to sudden surge in Kirora drain remaining injured Two killed two people killed uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More