असम के करबी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटो की मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
असम। असम के करबी आंगलोंग में भारतीय वायुसेना का एक
सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घटना में विमान में सवार दोनों पायलट बलिदान हो गए। वायुसेना ने गुरुवार देर रात क्रैश की पुष्टी की थी। शुक्रवार सुबह एक्स पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की जानकारी दी गई। 
 
सेना के मुताबिक तलाशी अभियान जारी है। जब ये हादसा हुआ तब फाइटर जेट उड़ान या मिशन पर था। इसी दौरान उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूटा था। वायु सेना के मुताबिक रडार से संपर्क टूटने के बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया।फिलहाल विमान की स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। वायुसेना के अनुसार यह विमान असम के Karbi Anglong इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जो Jorhat से करीब 60 किलोमीटर दूर है। Indian Air Force ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि Su-
30MKI मिशन पर था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इससे एक दिन पहले गुरुवार शाम को इस विमान के रडार से गायब होने की खबर आई थी।
 
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी Mahender Rawat ने बताया कि यह फाइटर जेट जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरकर ट्रेनिंगमिशन पर गया था। शाम 7 बजकर 42 मिनट पर उससे आखिरी बार संपर्क हुआ था। इसके बाद विमान से संपर्क टूट गया। वह रडार से भी गायब हो गया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Air Force's Sukhoi-30 MKI fighter jet crashes Assam news Karbi Anglong area of ​​Assam Two pilots killed as Air Force's Sukhoi-30 MKI fighter jet crashes in Assam's Karbi Anglong two pilots killed in the accident असम का करबी आंगलोंग क्षेत्र असम न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में दो पायलटो की मौत वायुसेना का सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

More Stories

Assam news

असम के नागांव में राजधानी एक्सप्रेस के जंगली हाथियों के झुंड से टकराने से सात हाथियों की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   असम। नागांव जिले के कामपुर क्षेत्र में गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर चंगजुराई के पास बीती रात सैरांग से दिल्ली जा रही 20507 राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के एक झुंड से टकरा गई, जिससे सात हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई। […]

Read More
Assam news उत्तराखण्ड मध्यप्रदेश

तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देखकर दुष्कर्म करने और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।मुखानी पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म समेत पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर […]

Read More
Assam news

गुवाहाटी पुलिस ने एम्बुलेंस से बरामद की 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन सहित बड़ी संख्या में वर्जित दवाएं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता असम। गुवाहाटी शहर की पुलिस ने एक एंबुलेंस से 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी संख्या में वर्जित दवाएं जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिराजौल इस्लाम के रूप में हुई […]

Read More