शिकायत पर समय से कार्रवाई न करने के आरोप में दो महिला पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।शिकायत पर समय पर कार्रवाई न करने के आरोप में दो महिला पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 मई को रुद्रपुर निवासी एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि उसने कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली पंतनगर और महिला हेल्प डेस्क पर कई बार शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच करवाई, जिसमें कोतवाली रुद्रपुर की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात हेड कांस्टेबल पायल आर्या और कांस्टेबल मंजू आर्या की लापरवाही सामने आई। इसके बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

एसएसपी ने पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपते हुए सात दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेग।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrapur news Suspension news Two Female Police Officers Suspended with Immediate Effect on Charges of Failing to Act on a Complaint in a Timely Manner udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऊधमसिंह नगर न्यूज दो महिला पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित निलंबन न्यूज रुद्रपुर न्यूज शिकायत पर समय पर कार्रवाई न करने का आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More