कार के डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत के साथ ही होमगार्ड का जवान हुआ घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर से ठाकुरद्वारा को जा रही कार टांडा मल्लू चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड भी घायल हो गया। वहीं, एक युवक कार से उतरकर मौके से ही फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि टांडा मल्लू चौराहे पर रात 2 बजे से फोर्ड फिगो कार संख्या यूके-07एके-1738 तेज गति से डिवाइडर से टक्करा गई। कार रामनगर से ठाकुरद्वारा को जा रही थी। हादसा होने के बाद एक युवक कार की पिछली सीट से उतरकर फरार हो गया था। जबकि अगली सीट पर बैठे युवक कार में फंस गए थे, जिनको फायर ब्रिगेड ने कटर से दरवाजों को काटकर बाहर निकाला। कार में कुल चार युवक सवार थे, जिनमें एक होमगार्ड भी है। कोतवाल के अनुसार कार अब्दुल रहमान उर्फ भूरा पुत्र रहमत अली निवासी ठाकुरद्वारा चला रहा था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगली सीट पर बैठे शाहरूख अली पुत्र मो. अली निवासी ठाकुरद्वारा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर होमगार्ड उस्मान अली पुत्र नन्हे शाह निवासी ठाकुरद्वारा और लोकेश पुत्र देवेंद्र निवासी रायपुर जसपुर बैठे हुए थे। हादसा होते ही लोकेश मौके से फरार हो गया, जबकि घायल होमगार्ड को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होमगार्ड उपचार के बाद अपने घर चला गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More