दिनेशपुर। ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर में सड़क किनारे खड़े वाहन से कार टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गोपाल मल्लिक (28) पुत्र केशव मल्लिक वार्ड 5 दुर्गा मंदिर और सोनू सरकार (26) पुत्र धरम चंद्र सरकार वार्ड चार सतसंग बिहार के सामने दिनेशपुर के रहने वाले है। घायल का नाम दीपू ढाली (26) पुत्र बाबु ढाली है। बुधवार देर रात एक बजे के करीब तीनों रुद्रपुर से कार पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटकोटा मोड़ के पास इनकी कार सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]