एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज किया है।
👉घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 25 मार्च, 2026 की सायं करीब 07:00 बजे नरीमन तिराहे के पास कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर एक वाहन चालक के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। यही नहीं, उक्त युवकों द्वारा चालक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर सार्वजनिक शांति को बाधित किया गया। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति की जानकारी ली और घटना की फुटेज की जांच करने पर उपद्रव कर रहे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
👉अभियुक्तों का विवरण:
1. भाष्कर सिंह बिष्ट (उम्र 23 वर्ष), पुत्र पूरन सिंह बिष्ट, निवासी पदमपुरी, मुक्तेश्वर, नैनीताल।
2. हिमांशु कुमार (उम्र 25 वर्ष), पुत्र मदनलाल, निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी, नैनीताल।
👉पुलिस कार्रवाई –
घटना में संलिप्त उक्त व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम व टीम द्वारा धारा 172 (2) BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया है।
👉 नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश
“देवभूमि की शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए नैनीताल पुलिस की ओर से स्पष्ट चेतावनी है– शराब पीकर हुड़दंग, मारपीट या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना भारी पड़ेगा। यदि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में किसी नागरिक के साथ अभद्रता करता है या यातायात बाधित करता है, तो उसके विरुद्ध न केवल कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि भारी जुर्माना और जेल की सजा भी सुनिश्चित की जाएगी। नैनीताल पुलिस सभी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]