ऊधमसिंह नगर पुलिस व एसओजी ने अवैध हथियारों के दो तस्करों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस और एसओजी ने हथियारों कारोबार करने वाले गिरोह पर चोट की है। इस गिरोह का भंडाफोड कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर मुरादाबाद और रामपुर से अवैध असलहे लाकर यहां सप्लाई करते है। इनके पास से एक पिस्टल, पांच तमंचे और 84 कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रविवार रात पुलिस और एसओजी रामपुर रोड स्थित बराड़ कालोनी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि मुरादाबाद और रामपुर के बिलासपुर से बाइक सवार दो युवक अवैध असलहे की सप्लाई ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति को देने आ रहे हैं। इस पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग करने लगे। चेकिंग देखकर बाइक सवार दो युवक हाइवे से बराड़ कालोनी की ओर जाने लगे। इस पर पुलिस और एसओजी कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बिलासपुर, रामपुर और हाल ट्रांजिट कैंप राजा कालोनी निवासी प्रदीप राजपूत पुत्र सुंदर लाल उर्फ शिव शंकर और ओबीडी स्कूल के पास, पीतलनगरी, थाना कटघर, जिला मुरादाबाद निवासी यश ठाकुर उर्फ जुगवार पुत्र सुनील सिंह बताया। दोनों की तलाशी लेने और बाइक में लगी डिग्गी की तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल, पांच तमंचे और 84 कारतूस बरामद हुए। दोनों ने बताया कि वे लोग अवैध असलहे मुरादाबाद और बिलासपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर व ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सप्लाई करते हैं।दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More