UKSSSC पेपर लीक प्रकरण ! कांग्रेस से हल्ला बोल फूंका सरकार और आयोग का पुतला 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक सामने आने के बाद कांग्रेस ने आज हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में भाजपा सरकार और आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन कर सरकार एवं आयोग के इस्तीफे की मांग उठाई।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि पेपर लीक सरकार की नाकामी का परिणाम है। भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ सौदा कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तत्परता से पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया यदि उतनी ही सक्रियता पंचायत चुनाव में दिखाई होती तो लोकतंत्र की हत्या की साजिश नाकाम हो जाती।
 
महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक भाजपा सरकार की विफलता का प्रतीक है और यह बेरोजगार युवाओं के भविष्य से किया गया धोखा है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगार युवाओं की हर लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और सरकार चाहे जितना प्रयास करे, युवाओं के अधिकारों का हनन नहीं होने देगी।
 
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने भाजपा सरकार और आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे के साथ-साथ मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: burns effigies of the government and commission Congress Party News Congress protests over UKSSSC paper leak case Haldwani news UKSSSC paper leak case! Congress protests UKSSSC पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस का हल्ला बोल uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज फूंका सरकार और आयोग का पुतला हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More