बेकाबू कार टकराई डिवाइडर से, पैदल जा रही युवती और किशोरी आई कार की चपेट में   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम शीशमहल वाटर फिल्टर प्लांट के पास बुधवार देर रात एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा हवा में उछली और सड़क पर पलट गई। इस बीच पास के बरातघर से सड़क से पैदल जा रही युवती और किशोरी कार की चपेट में आ गई। इनमें एक गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर कार में पांच लोग सवार थे, उन्हें हल्की चोट आई है। पुलिस ने इनकी पहचान कर ली। जिसमे पुलिस द्वारा इनके खिलाफ उचित कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात बेरीनाग निवासी अंजली उम्र 21 वर्ष पुत्री मुन्ना कुमार और मुखानी हल्द्वानी निवासी लक्ष्मी उम्र 16 वर्ष पुत्री बंसत राम नैनीताल रोड स्थित बरातघर से लौट रही थीं। उनकी टैक्सी फिल्टर प्लांट के पास खड़ी थीं। जब वे अपनी टैक्सी के निकट पहुंचने वाली थीं कि तभी तेज गति से आ रही कार डिवाइडर से जा टकराई। उसके बाद हवा में उछलते हुए सड़क पर पलट गई। इस बीच अंजली और लक्ष्मी कार की चपेट में आकर चोटिल हो गईं। इन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। लक्ष्मी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं अंजली की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि अंजली की हालत गंभीर है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। उन्हें भी चोट आई है। कार चालक की पहचान के साथ ही कार को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news girl and teenager walking on foot get hit by car Haldwani news Uncontrollable car collides with divider Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More