पीलीभीत में अनियंत्रित पिकप पेड़ से टकराई, दस की मौत सात लोग घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप के पेड़ से टकराने के बाद पलटने से 10 लोगों की मौत की हो गई जबकि 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। सङक हादसे में मारे गए दस लोगों के साथ ही घायल छह लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। मृतकों में चार महिलाएं और दो व तीन साल के दो बच्चे भी शामिल है। 

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार, पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई जबकि 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 4:00 बजे के करीब आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ। जिसमें मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित किया गया। 7 घायलों में से एक व्यक्ति को बरेली के लिए रेफर किया गया है। छह लोगों का इलाज पीलीभीत के जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिकप वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगो की हुई मौत 

जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हरिद्वार से गोला वापस आते समय गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। वाहन में कुल 17 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिकप वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगो की हुई मौत 


मृतकों में लक्ष्मी (28) पत्नी संजीव निवासी गोला, रचना (28) पत्नी कृष्णपाल निवासी गोला, सरला देवी (60) पत्नी लालमन शुक्ला निवासी गोला, हर्ष (16) पुत्र संजीव निवासी गोला, खुशी (2) पुत्री संजीव निवासी गोला, सुशांत (14) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला, आनंद (3) पुत्र कृष्णपाल निवासी गोला, लालमन (65) पुत्र नंदलाल निवासी गोला, श्यामसुंदर (55) पुत्र लालमन निवासी गोला, चालक दिलशाद (35) पुत्र आशिक निवासी गोला शामिल हैं। इनके अलावा शीलम शुक्ला (35) पत्नी श्यामसुंदर निवासी गोला, संजीव शुक्ला (35) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोला, प्रवीण (19) पुत्र कृपाशंकर निवासी गोला, प्रशांत (17) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला, कृष्णपाल शुक्ला (33) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोला, पूनम देवी (42) पत्नी कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर), रिशु उर्फ यश त्रिवेदी (16) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर) घायल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news seven injured ten killed Uncontrolled pickup collides with tree in Pilibhit up news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More