“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ कर 4 लोगो को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 9 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पहली कार्रवाई काशीपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे स्थित एक स्पा सेंटर में प्रभारी निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक और महिला मिले। पूछताछ में युवक ने अनैतिक कार्य के लिए रुपये देकर कमरे की बुकिंग की बात कबूल की। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने खुलासा करते हुए बताया कि स्पा संचालक और मैनेजर ग्राहकों से मोटी रकम वसूलते थे, जबकि महिलाओं को बेहद कम भुगतान किया जाता था। पुलिस ने यहां से नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया। मुख्य आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
दूसरी कार्रवाई भूरारानी रोड स्थित एक अन्य स्पा सेंटर में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी की टीम ने की। पुलिस के पहुंचते ही एक व्यक्ति ने शोर मचाने की कोशिश की,लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक कमरे से युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पीड़िता ने बताया कि उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था और ग्राहकों से भारी रकम वसूली जाती थी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल फोन, रजिस्टर और अन्य सामग्री बरामद की। यहां से 5 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जो विभिन्न राज्यों की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 तथा अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3/4/5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षा के मद्देनजर महिला बैरक में रखा गया है, काउंसलिंग के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 
इसी अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आवास विकास क्षेत्र के एक अन्य स्पा सेंटर में भी जांच की, जहां आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई।वहीं, मेट्रोपोलिस मॉल स्थित एक सेंटर बंद मिला। ताला तोड़कर जांच करने पर संचालक फरार पाया गया और दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आगे भी ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ” the police busted a prostitution racket operating under the guise of spa centers and arrested four individuals 4 लोग गिरफ्तार Prostitution Racket Operating Under the Guise of a Spa Busted; 4 Arrested Rudrapur News: Rudrapur Police’s “Operation Prahar” udham singh nagar news Under “Operation Prahar uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज रुद्रपुर न्यूज रुद्रपुर पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More