एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने चोरी के वाहनों के साथ बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अब एक बार फिर नैनीताल पुलिस ने चोरी के वाहनों की बरामदगी के साथ सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत 1 मई को हुई, जब विशांत टम्टा निवासी हल्दूचौड़,लालकुआं ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बजाज पल्सर (UK04AR-5342) मोटर साइकिल 29 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने से चोरी हो गई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एफआईआर संख्या 142/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में दी गई, जबकि पूरे ऑपरेशन की निगरानी एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी द्वारा की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध एक स्कूटी (UK06BB-4103) पर घूमते दिखाई दिए। फुटेज में एक आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

तकनीकी सर्विलांस और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस ने 3 मई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह (55 वर्ष), निवासी बिजली कॉलोनी नानकमत्ता और संजय कालरा (38 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की गई बाइक को उन्होंने नेपाल में बेच दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल (UK04 AA-4778) भी बरामद की, जो पहले दर्ज एक अन्य मामले से जुड़ी है और बनभूलपुरा क्षेत्र से मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी (UK06BB-4103) भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इस सफल कार्रवाई में व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, उ0नि0 मनमोहन सिंह रौतेला, हेड कांस्टेबल इसरार नवी (टेक्निकल टीम), कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, अनिल टम्टा और राजेन्द्र विष्ट सहित पूरी पुलिस टीम शामिल रही।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news recovering stolen vehicles in the process the Nainital Police have busted a bike-theft gang and arrested two accused individuals Under the able leadership of the SSP Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल का कुशल नेतृत्व क्राइम न्यूज चोरी के वाहनों के साथ बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार नैनीताल पुलिस की कार्यवाही हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More