देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ के तत्वाधान में मांगों को लेकर ट्रांसपोर्ट स्वामियों ने प्रदर्शन के बाद मण्डल आयुक्त से वार्ता कर हड़ताल की समाप्त

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ के तत्वाधान में गुरुवार (आज) ट्रांसपोर्ट स्वामियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर यातायात नगर स्थित कार्यालय में बैठक कर नैनीताल रोड एसडीएम कोर्ट कार्यालय तक जुलूस निकाल किया प्रदर्शन। 

इस दौरान ट्रांसपोर्टर स्वामियों के शिष्ट मण्डल द्वारा कुमाऊं मण्डल आयुक्त के कैंप कार्यालय पहुंच कर मण्डल आयुक्त दीपक रावत से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की गई। आयुक्त से वार्ता के दौरान देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ द्वारा बताया गया कि वाहन को पासिंग क्षमता के अनुसार माल ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए, ओवरलोड वाहनों के द्वारा दुर्घटना के साथ ही सडक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित होता है साथ ही वाहनों का चालान बार-बार होना तथा फिटनेस संचालन के सम्बन्ध के साथ ही रामनगर तथा टनकपुर मे कांटे लगाने का अनुरोध किया। जिस पर वार्ता सकारात्मक हुई। आयुक्त ने कहा समस्याओं का समाधान प्रशासन के साथ ही पुलिस एवं आरटीओ स्तर से किया जायेगा। आयुक्त ने कहा कि ट्रक आनर्स की अधिकांश समस्या का समाधान कर लिया गया है कुछ मुददे शासन स्तर के हैं उन प्रकरणों में शासन स्तर पर पत्राचार किया जायेगा।  वार्ता के पश्चात दो दिनों से चल रही ट्रांसपोर्ट की हड़ताल को समाप्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

वार्ता के दौरान डीआईजी योगेन्द्र रावत, आरटीओ संदीप सैनी,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, एएसपी हरबंश सिंह के साथ ही महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, महासचिव उमेश पांडे, ललित रौतेला, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, गोविंद सिंह मेहरा, ललित मोहन शर्मा, नवीन चंद्र मेलकानी, बागेश्वर यूनियन अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, प्रकाश रावल, राजेश नेवलिया, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, तारा सिंह बिष्ट, लक्ष्मी बहुगुणा, बृजेश तिवारी, हरिश मेहता, जगदीश चंद्र जोशी, हरि सिंह गढ़िया, प्रेम सिंह बिष्ट, पंकज पल्याल, भूपाल सिंह कुलारा, डूंगर सिंह नयाल, कमल किशोर जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the transport owners ended the strike by holding talks with the Divisional Commissioner after a demonstration regarding their demands Under the auspices of Devbhoomi Truck Owners Welfare Federation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More