SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने चोरी का राज खोलते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चादी के आभूषण सहित नगदी की बरामद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
 
 
हल्द्वानी/लालकुआं। वादीनी कलावती भट्ट, पत्नी स्वर्गीय जय किशन भट्ट, निवासी जागनाथ भवन, अंबिकापुरम, न्यू गोता रोड, हल्दूचौड़, जनपद नैनीताल द्वारा थाना लालकुआं में तहरीर दी गई कि वह लगभग दो माह पूर्व उपचार हेतु अपनी पुत्री के पास बेंगलुरु गई थीं। उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। दिनांक 04.09.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ली गई।
 
उक्त तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0अ0सं0-141/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस-2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
 
घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मामले का के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजभूषण राणा के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
 
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के साथ-साथ सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर दिनांक 19.09.2026 को  जयपुरबीसा, हल्दूचौड़ क्षेत्र से अभियुक्त यासीन पुत्र सफी अहमद, निवासी डोंगपुरी, सरदारनगर चौराहे के पास, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 35 वर्ष को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।
 
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस-2023 की बढ़ोत्तरी की गई है।
 
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी आबिद उर्फ लालू पुत्र मौ0 हुसैन, निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के साथ दिन के समय पेंट का काम तलाशने के बहाने घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। रात्रि में लगभग 12:00 से 01:00 बजे के बीच, जब आसपास के लोग सो जाते थे, तब बंद मकान का ताला सरिया आदि से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
 
गिरफ्तारी
 
यासीन पुत्र सफी अहमद
निवासी डोंगपुरी, सरदारनगर चौराहे के पास, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर
 
फरार अभियुक्त का विवरण
 
आबिद उर्फ लालू पुत्र मौ0 हुसैन निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर
 
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं।
 
फरार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
 
1.मु0अ0सं0-348/2023, धारा 379/454 भादवि, थाना हल्द्वानी
2.मु0अ0सं0-346/2023, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
3.मु0अ0सं0-192/2024, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
4.मु0अ0सं0-193/2024, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
5.मु0अ0सं0-472/2021, धारा 457/34/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
6.मु0अ0सं0-467/2021, धारा 457/34/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
7.मु0अ0सं0-89/2025, धारा 305(A)/304/317(2) बीएनएस, थाना लालकुआं
 
बरामदगी
 
1. पीली धातु की फूलदार अंगूठी – 01
2. चांदी का मंगलसूत्र – 01
3. चांदी की पायल – 01 जोड़ी
4. चांदी के बिछुए – 02 जोड़ी
5. सोने के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त नकदी – ₹25,000/-
 
इस दौरान गिरफ्तारी टीम में अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं, कानि0 गुरमेज सिंह, चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं, कानि0 गणेश गिरी, चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report and recovered gold and silver jewelry along with cash arrested one accused crime news Devbhoomi News Gold and Silver Jewelry Along with Cash Recovered Haldwani/Lalkuan News Hindi News Lalkuan Police Action News from the hills News From the Pahad one accused arrested SSP Dr. Manjunath TC SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी the Lalkuan Police solved a theft case Theft Solved under the direction of SSP Dr. Manjunath T.C. uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक आरोपी गिरफ्तार क्राइम न्यूज चोरी का पर्दाफाश लालकुआं पुलिस की कार्यवाही सोने-चादी के आभूषण सहित नगदी बरामद हल्द्वानी/ लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    चम्पावत। बाराकोट तहसील क्षेत्र के कामाज्यूला में शनिवार शाम एक पिकअप वाहन के करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

मोहब्बेवाला ढाल पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, बाइक सवार की मौत के साथ ही हाईवे पर लगा लंबा जाम  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रविवार (आज) सुबह मोहब्बेवाला ढाल के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना […]

Read More
उत्तराखण्ड

टीबी-एचआईवी से बचाव को लेकर एनसीसी कैडेटों को किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    खटीमा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी आर्मी और एयरफोर्स विंग के कैडेटों के लिए टीबी-एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों को टीबी और एचआईवी संक्रमण से जुड़ी सही और वैज्ञानिक जानकारी देना तथा […]

Read More