एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस ने एक अभियुक्त को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर  जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक अभियुक्त को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
 
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है और परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है।
 
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गौजाजाली उत्तर, आयशा मस्जिद के निकट स्थित घर पहुंची, जहां मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान (उम्र लगभग 60 वर्ष) मौजूद मिला। परिजनों ने बताया कि वह उन्हें धमकाता है और उसके पास तमंचा है। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली तो 315 बोर और 12 बोर के दो तमंचे, 315 बोर के 2 कारतूस, 12 बोर के 4 कारतूस, 7.62 बोर का 1 कारतूस तथा एक डिब्बे में 7.65 बोर के 10 कारतूस बरामद किए।
 
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 एवं 7/25 (1-क) आर्म्स एक्ट के तहत थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
 
जांच में यह भी सामने आयाकि अभियुक्त के खिलाफ थाना मुखानी में पूर्व में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें उसे सात वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अभियुक्त वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से बर्खास्त भी हो चुका है। बरामद असलाह के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है।
 
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action taken by Banbhulpura police Banbhulpura police arrested an accused with two pistols and 17 illegal cartridges crime news Haldwani news one accused arrested with two pistols and 17 illegal cartridges Under the direction of SSP Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक अभियुक्त को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार एसएसपी नैनीताल का निर्देशन क्राइम न्यूज बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More