हल्द्वानी। दिनांक 04-11-25 को वादी शौकत खां पुत्र हैदर खां निवासी कब्रिस्तान गेट गांधीनगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल ने थाना बनभूलपुरा में आकर तहरीर दी गई कि उनके महिन्द्रा सुपरो मैक्सी छोटा ट्रक मॉडल 2021 रजिस्ट्रेशन न0 UK04CB 8264 को गौजाजाली रजा मस्जिद के पास खाली प्लाट की रात्रि में अज्ञात द्वारा चोरी की गई। जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा पर FIR NO-252/2025 U/S 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मजूनाथ टी सी द्वारा जनपद में अपराधिक घटनाओं ने अंकुश लगाने तथा घटनाओं का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर मामूर कर बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई उपरोक्त चोरी की घटना में संलिप्त 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए छोटा हाथी को बरामद किया गया।
अभियुक्त का विवरण
▫️निहाल पुत्र अब्दुल जलील निवासी मौहम्मदी मस्जिद के पास वार्ड न0 31 बनभूलपुरा ग्राम दौहरा टाण्डा थाना भोजीपुरा जिला बरेली उ० प्र०।
▫️तसलीम कुरैशी पुत्र लल्लू कुरैशी निवासी इन्द्रानगर एक मीनार मस्जिद के सामने गली मे वार्ड न0 31 धारा बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
▫️फरजन्द पुत्र इन्तजार खाँ निवासी इन्द्रानगर कांटे पर (बरसाती) वार्ड न0 33 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष को चोरी के वाहन छोटा हाथी संख्या UK04-CB-8264 के गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास –
▫️निहाल उपरोक्त के विरुद्ध जनपद बरेली में चोरी और आर्मस एक्ट के 08 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
▫️ फरजंद उपरोक्त के विरुद्ध 02 अभियोग बनभूलपुरा में चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं।
इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज यादव, जगवीर सिंह, कांस्टेबल मौ० अतहर, राजेश कुमार एवं महबूब अली सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]