कालाढूंगी/कोटाबाग। डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में, जनपद में चलाए जा रहे ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत आज चौकी कोटाबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत रियाड़ से जुड़े नए गाँव में जागरूकता एवं जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल का वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा ने आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
👉राजस्व से नियमित पुलिस में हस्तांतरण: ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि अब उनका क्षेत्र राजस्व पुलिस से हटकर नियमित पुलिस के दायरे में आ गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
👉साइबर सुरक्षा की पाठशाला: बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के तरीके सिखाए गए। साथ ही, किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने हेतु जागरूक किया गया।
👉नशा मुक्त समाज का संकल्प: नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए युवाओं और अभिभावकों से ‘नशा मुक्त गाँव’ बनाने की अपील की गई। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सूचना साझा करने का भी आह्वान किया।
👉सत्यापन अभियान: सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी व्यक्तियों, रेहड़ी-फड़ वालों और किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के कड़े निर्देश दिए गए।
👉महिला सशक्तिकरण: महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए ‘गौरा शक्ति मॉड्यूल’ की उपयोगिता और महिला अधिकारों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
संवाद से समाधान की ओर
चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और गाँव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]