रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थों को विशेष कार्ययोजना बनाकर टीम गठित कर वांछित/इनामी अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित कोतवाली रामनगर पुलिस एवं एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 29.04.2026 को इनामी अभियुक्त और उसके साथियों ने रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में स्कूटियों से वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर का पीछा कर उनके वाहन को रोककर तमंचे की नोंक में जान से मारने की धमकी देकर वादी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या:– 128/2026, धारा 115/ 109/ 351(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त के 03 साथियों को लूट की सामग्री सहित पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुकदमे में वांछित अभियुक्त साहिल के लगातार फरार चलने तथा गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिअधीक्षक नैनीताल द्वारा उस पर ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गठित पुलिसटीम द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के अधार पर सोमवार 29 जून को ग्रेटर नोएडा से उक्त इनामी अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
साहिल पुत्र बहादुर निवासी बहादुर निवासी मालधन नं0–04, रामनगर, नैनीताल (उम्र 26 वर्ष)।
इस दौरान पुलिस टीम में मोहन सिंह सौन प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट (कोतवाली रामनगर), हे0का0 कुंदन सिंह कठायत (एसओजी), हे0का0 त्रिलोक रौतेला (एसओजी), का0 अनिल गिरी (एसओजी) सम्मिलित रहें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए कॉलेज परिसर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से कई यात्री रास्ते में फंस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की-लक्सर मार्ग पर थीथौला के पास रविवार देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा में कुल 13 लोग सवार थे। यह भी पढ़ें 👉 छात्र […]