तीसरी आंख की तत्परता से टेंपो में गुम हुआ सामान मिला सैनिक को वापस
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में जनपद पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तत्पर है। आम जन की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में दिन– रात पुलिस की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। साथ ही एसपी संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में सीसीटीवी टीम भी शहर की समस्त गतिविधियों पर पैनी नजर रखी हुई है।
जिसका ही परिणाम है कि आज दिनांक 14.01.2026 को विक्रम सिंह जो पेशे से सैनिक है द्वारा अपना बैग जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज थे के टेंपो में छूट जाने के संबंध में अवगत कराया गया।
सीसीटीवी टीम में तैनात कर्मियों द्वारा तत्परता व सूझ बूझ का परिचय देते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर टेंपो को खोजकर उक्त बैग को सुरक्षित रूप से वापस लौटाया गया। अपना बैग प्राप्त कर सैनिक विक्रम सिंह द्वारा पुलिस टीम को हृदय से धन्यवाद किया गया तथा नैनीताल पुलिस के व्यवहार, मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई।
इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल गुलशन एवं महिला कांस्टेबल आराधना सम्मिलित रही।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]