सुमित के नेतृत्व में निरंतर जारी इंदिरा विकास संकल्प यात्रा को मिल रहा जनता का अभूतपूर्व समर्थन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की याद में युवा नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में चल रही इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड-20 में पहुँची।

आज की यात्रा वार्ड-20 के पार्षद हेमन्त शर्मा (मोना) के सफल मार्गदर्शन में पर्वतीय मोहल्ला से शुरू होकर मोंगया कंपाउंड, समता आश्रम गली, शिवाजी कॉलोनी, हिमालय फार्म, धर्मपुरा होते हुए राम मंदिर बगीचे में समाप्त हुयी। युवाओं संग इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के माध्यम से सुमित हृदयेश ने वार्ड 20 में घर-घर पहुँची। इस दौरान सुमित ने स्थानीय निवासियों से उनका हालचाल जाना और भरोसा दिया कि माँ (स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ) के अधूरे हर सपने, कार्यो को वे अवश्य पूरा करेंगे। यही नहीं स्व.इंदिरा की ही तरह वे हर पल जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह : पत्थर से हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम  

इस दौरान पार्षद हेमन्त शर्मा ने वार्ड 20 में स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश द्वारा किये गए विकास कार्यो की सुमित हृदयेश को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जहाँ जहाँ से इंदिरा विकास संकल्प यात्रा गुजरी लोगों की आँखे नम होती चली गयी। कोई इंदिरा जी के काम को याद कर रहा तो कोई उनके कार्य करने के अंदाज को। हर किसी ने सुमित हृदयेश को खूब आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

आज की यात्रा में पार्षद हेमन्त शर्मा, पवन जोशी, अशोक कश्यप, नवीन गोस्वामी, विपिन साहू, पंकज जायसवाल, समरजीत सिंह सेठी, शुभम गुप्ता, हर्षित सिंह, गोपू गुप्ता, मोंटी नरूला, प्रदीप सबरवाल, ऋतिक आनंद, अनुज गुप्ता, सोनू पूरी, महेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More