बलात्कार का आरोपी विचाराधीन कैदी न्यायिक बंदीगृह से हुआ फरार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
चंपावत। नेपाल का बलात्कार का आरोपी विचाराधीन कैदी आज सुबह एकाएक लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह से फरार हो गया है। पता लगते ही पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज करने के साथ ही फरार आरोपी की जानकारी सार्वजनिक करते हुए किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस को बताने की अपील की है।
 
 
पुलिस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को चंपावत कोतवाली के अंतर्गत चल्थी चौकी क्षेत्र में शंकर लाल चौधरी (32) पुत्र विपत लाल चौधरी, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना सिसैया, नगर पालिका बेटकोट, महेंद्रनगर, जिला कंचनपुर नेपाल के खिलाफ एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय के आदेश से आरोपी इस वक्त न्यायिक हिरासत में लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह में था। लेकिन आज चकमा देते हुए आरोपी फरार हो गया।आरोपी ने हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग का निकर पहना था। पुलिस ने फरार आरोपी की किसी भी जानकारी को पुलिस से साझा करने की अपील की है। इसके लिए लोहाघाट थानाध्यक्ष के मोबाइल नबर 9411112915 के अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष 112, 9411112984 और 05965230607 पर सूचना देने की अपील की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news crime news Undertrial prisoner accused of rape absconds from judicial prison Undertrial prisoner accused of rape escapes from judicial prison uttarakhand news बलात्कार का आरोपी विचाराधीन कैदी न्यायिक बंदीगृह से हुआ फरार Undertrial prisoner accused of rape absconds from judicial prison

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More