केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रानीबाग एचएमटी की भूमि में दिल्ली एम्स की शाखा खोले जाने का रखा प्रस्ताव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रानीबाग एचएमटी की भूमि में दिल्ली एम्स की शाखा खोले जाने को लेकर प्रस्ताव रखा। 

श्री भट्ट ने कहा कि एचएमटी की भूमि पर दिल्ली एम्स की शाखा खोलने से पहाड़ी जनपदों के गरीब मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के कुमाऊं रीजन में जनपद ऊधमसिंह नगर के अन्तर्गत किच्छा में सैटेलाईट एम्स स्थापित किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिसका यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ हो जाएगा, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए हर्ष का विषय है। पर्वतीय क्षेत्र के गंभीर रोगियों को दिल्ली या ऋषिकेश एम्स मे जाना पड़ता है। दिल्ली एवं ऋषिकेश की दूरी कुमाऊं क्षेत्र से लगभग बराबर है। दिल्ली या ऋषिकेश जाने के बाद लोगों के पास ठहरने की कोई व्यवस्था भी नहीं हो पाती है, चूंकि आर्थिक दृष्टि से लोग काफी कमजोर होने से महंगे होटलों को किराये में लेने के लिए समर्थ नहीं हैं। पर्याप्त संसाधन एव धन का अभाव होने के कारण कई मरीज दिल्ली एवं ऋषिकेश (देहरादून) जाने में ही अपना दम तोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां भी अत्यधिक विषम है। बरसात में भू-स्खलन, बाढ़ आदि का खतरा एवं सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात होने से काफी परेशानी होती है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कुमाऊं क्षेत्र में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत हल्द्वानी एचएमटी की भूमि/भवन में दिल्ली एम्स की शाखा को स्थापित किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में उनकी एम्स के निदेशक, प्रो० (डॉ०) श्रीनिवास से वार्ता हुई और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि हल्द्वानी में एचएमटी की भूमि/भवन उपलब्ध कराने पर दिल्ली एम्स की शाखा को स्थापित किया जा सकता है। इस विषय के सम्बन्ध में पूर्व में एम्स के निदेशक, प्रो० (डॉ०) श्रीनिवास से भी उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की वार्ता कराई गई है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि यदि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत हल्द्वानी एचएमटी की भूमि/भवन में दिल्ली एम्स की शाखा को स्थापित किया जाता है, तो इससे पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर की जनता को बहुत बड़ी राहत मिलने के साथ ही निकटतम स्थान में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी तथा गंभीर रोगियों को दिल्ली एम्स में लाकर उच्च कोटि का उपचार दिया जा सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Union Minister of State for Defense and Tourism met the Chief Minister and proposed to open a branch of Delhi AIIMS in the land of Ranibag HMT Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More