चोरी का अनोखा अंदाज! बेखौफ घर में घुसे चोरों ने चोरी से पहले नहाया फिर खिचड़ी बनाकर खाने के बाद नकदी और जेवरात लेकर हुए फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मुखानी के हिम्मतपुर मल्ला में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देख और सुनकर हर कोई हैरान है। चोरों ने पहले घर में घुसकर बाथरूम में नहाया इसके बाद खिचड़ी बनाकर खाई फिर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। जब कालोनी के लोगो चोरी की खबर लगी तो पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंची। घर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी निवासी लक्ष्मण सिंह अधिकारी एसबीआइ से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि पांच माह पहले 6 सितंबर को लक्ष्मण अपने बेटे से मिलने जमशेदपुर गए थे, तब से घर पर ताला लगा है। पड़ोसी ही उनके घर की देखरेख कर रहे थे। विगत 6 फरवरी को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना लक्ष्मण सिंह को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष एसओ रमेश बोरा पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंचे। घर का नजारा देख वो भी हैरान रह गए। पड़ोसियों के अनुसार चोरों ने रातभर घर खंगाला है। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। गजब की बात यह है कि चोरों को किसी का डर नहीं था। रातभर घर में रहने के बाद घर के अंदर ही चोरों ने भगोने में खिचड़ी बनाई है। खिचड़ी खाने के बाद भगोना बैड पर रखा है। बताया जा रहा है कि चोर जूठे बर्तन कमरे में फेंक गए घर का सारा सामान भी इधर-उधर फेंक कर पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद सुबह बाथरूम में नहाया है। फिर लाखों के जेवर लेकर घर से निकले है। एसओ मुखानी रमेश बोरा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: absconded with cash and jewelry Haldwani news then after making khichdi and eating took bath before stealing Unique style of theft! Thieves entered the house fearlessly Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More