अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार किया घायल, पुलिस जुटी हमलावरों की तलाश में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। अज्ञात बदमाशों ने यहां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात लखनपुर नेशनल हाईवे-309 पर एक युवक को गोली मार दी। 

रामनगर कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लखनपुर निवासी सुनील जोशी को चुंगी के समीप दो युवकों ने गोली मार दी, जिससे सुनील जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सुनील को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सुनील की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने सुनील जोशी की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी भी की, लेकिन हमलावरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। बदमाशों ने सुनील को गोली क्यो मारी, इसको लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है, ताकि बदमाशों का कोई सुराग हाथ लग सके। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news police engaged in search of attackers ramnagarnews Unknown miscreants shot and injured the young man Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सहसपुर, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून/काशीपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी बागेश्वर ने मंगलवार को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को जनपद के सभी […]

Read More