केदारनाथ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने रौंदा तीन लोगों को, दो की मौत एक गम्भीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। यहां केदारनाथ हाईवे पर सड़क पर चल रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने के साथ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गबनी गांव के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी गई। तीनों लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर चलाते थे और गौरीकुंड से पैदल घर की ओर आ रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।  मृतक की शिनाख्त जखोली ब्लॉक के मूसाढुंग निवासी हरवीर सिंह (43) पुत्र पूर्ण सिंह, मदन सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। घायल का नाम धर्मेद्र सिंह (34) पुत्र दर्शन सिंह बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुदकमे की कार्रवाई करते हुए तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Kedarnath news two killed and one serious Unknown vehicle trampled three people on Kedarnath road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More