जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
अल्मोड़ा।  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद चुनावी रंजिश के चलते हवालबाग ब्लॉक के खगमराकोट में क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य रोहन कुमार आर्या ने विरोधी पक्ष द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित रोहन कुमार आर्या मतगणना के दिन हवालबाग ब्लॉक से अपने समर्थकों केसाथ कोसी बाजार की ओर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में विरोधी पक्ष के पंकज कुमार बिष्ट, दीपक पाटनी और उनके अन्य साथियों ने उन पर और उनके पिता सहित वरिष्ठ समर्थकों पर अचानक लाठी-डंडों और धारदार हथियार (निकिल) से हमला बोल दिया। हमले में नवनिर्वाचित सदस्य रोहन कुमार आर्या को सिर पर गंभीर चोटें आने के साथ ही उनके कई समर्थक भी घायल हो गए हैं। आर्या का आरोप है कि उन्होंने हमलावरों से शांति बनाए रखने की अपील भी की, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी और जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद हमलावर एक वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए।रोहन कुमार आर्या के अनुसार, हमलावरों ने न सिर्फ शारीरिक रूप से हमला किया, बल्कि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके साथियों को गालियां भी दीं। उन्होंने इस संबंध में अल्मोड़ा थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता(BNS) की धारा 115(2), 118(1), 191(2) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

हमले को लेकर सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता सिकंदर पवार ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रोहन कुमार आर्या एक अनुसूचित जाति से हैं और सामान्य सीट से विजयी हुए हैं, यही कारण है कि जातिवादी मानसिकता से ग्रसित विरोधी पक्ष ने यह घृणित कृत्य किया है।पवार ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश चंद्र उपाध्याय ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news attack on area panchayat member with sharp weapon case registered crime news use of casteist words Using casteist words uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज क्षेत्र पंचायत सदस्य पर धारदार हथियार से हमला जातिसूचक शब्दों का प्रयोग

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More