दिल्ली में धमाके की साजिश के आरोपी जग्गा का उत्तराखंड कनेक्शन, हत्या के मामले में वर्ष 2018 में हल्द्वानी की जेल में था बंद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। 2 दिन पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी से गिरफ्तार दो आतंकियों में से एक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी जगजीत सिंह जग्गा एक हत्या के मामले में साल 2018 में हल्द्वानी की जेल में बंद था, जो पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आया था। लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद जगजीत सिंह जग्गा फरार था और इसकी तलाश उत्तराखंड पुलिस कर रही थी। अब जगजीत सिंह जग्गा को दिल्ली पुलिस ने आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन का कहना है कि जगजीत सिंह जग्गा उत्तराखंड पुलिस के लिए पहले से ही वांटेड है जो पैरोल खत्म होने के बाद फरार था। गणतंत्र दिवस को लेकर उत्तराखंड के सभी जनपदों के एसएसपी को इनपुट मिलने पर सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकी के रूप में कोपा कृपाली गूलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और जहांगीरपुरी दिल्ली के रहने वाले नौशाद को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने किराये के कमरे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए थे। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया उत्तराखंड के गूलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा जरायम की दुनिया में अपने नाम का दबदबा बनाना चाहता था। इसके चलते उसने पंजाब के बड़े गैंगस्टरों से संपर्क बढ़ाया। फिर पठानकोट धमाके के आरोपी सुखप्रीत के नेटवर्क के सहारे कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप से कनेक्शन जुड़ गया। इसी कनेक्शन के जरिये वह आतंकियों के संपर्क में आया। नौ महीनों तक उत्तराखंड पुलिस से बच रहा जगजीत सिंह आखिर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्या के एक मामले और फिर पेरोल से फरार जगजीत की नई पहचान संदिग्ध आतंकी के रूप में सामने आई। उसके नए रूप से उसके गांव के लोग भी सकते में हैं। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकी के रूप में कोपा कृपाली गूलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और जहांगीरपुरी दिल्ली के रहने वाले नौशाद को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने किराये के कमरे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए थे। पूछताछ में सामने आया था कि दोनों ने एक युवक की हत्या कर टुकड़े कर दिए और इसके वीडियो पाकिस्तान और कनाडा में बैठे हैंडलर को भेजे थे। नौशाद का संबंध आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से बताया गया है जबकि जग्गा बंबीहा गिरोह का सदस्य बताया गया है। गूलरभोज निवासी जगजीत की गिरफ्तारी के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस हरकत में आ गई और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of plotting blast in Delhi US nagar news Uttarakhand connection of Jagga Uttrakhand news was lodged in Haldwani jail in year 2018 in murder case

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More