शैमफोर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल में उत्तराखंड राज्य का 24वां स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्तराखंड देवभूमि तेरी जय जयकारा गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

इस अवसर पर बच्चों ने कुमाउंनी गीत, नृत्य, रोल प्ले, स्किट आदि प्रस्तुत किए। साथ ही प्रार्थना सभा के सभी कार्यक्रम भी कुमाउंनी में ही आयोजित किए गए। बच्चों ने उत्तराखंड की महान विभूतियों बछेंद्री पाल, गौरा देवी, इंद्रमणि बडोनी, सुंदर लाल बहुगुणा आदि का अभिनय किया। विद्यालय की प्रधानचार्या संतोष पाण्डेय ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने उत्तराखंड के महान आंदोलनकारियों को याद करते हुए उत्तराखंड का इतिहास बताया। उन्होंने बच्चों को उत्तराखंड की संस्कृति से परिचित कराते हुए उत्तराखंड की महान विभूतियों से बच्चों को अवगत कराया तथा उनके जीवनी तथा महान कृत्यों को जानने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा अपनी संस्कृति से जुड़ने अपील की। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने सभी को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford School news Uttarakhand Foundation Day celebrated with pomp in Shamford School Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More