उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किया बड़ा फेरबदल, पांच सीएमओ समेत कुल 21 डॉक्टरों के किए तबादले 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल कर छह जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को बदल दिया। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, बागेश्वर और टिहरी जिले में नए सीएमओ की तैनाती की गई है।

 
स्वास्थ्य विभाग में पांच सीएमओ समेत कुल 21 डॉक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. राजकेश पांडे को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली बनाया गया है। डॉ. प्रेम पोखरियाल जिला अस्पताल उत्तरकाशी को प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल उत्तरकाशी, डॉ. अनुराध धनिक जिला अस्पताल देहरादून से प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल गोपेश्वर चमोली, डॉ. सुनीता चुफाल संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय से संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र चंदरनगर, डॉ. केके अग्रवाल सीएमओ चंपावत से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल रुद्रपुर, डॉ. देवेश चौहान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रभारी सीएमओ चंपावत, डॉ. कुमार आदित्य प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पौड़ी से प्रभारी सीएमओ बागेश्वर बनाए गए। डॉ. हरीश पंत को प्रभारी सीएमओ नैनीताल, डॉ. मधु जैन को प्रभारी निदेशक एनएचएम, डॉ. श्याम विजय को प्रभारी सीएमओ टिहरी, डॉ. दीपा रुवाली को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक टिहरी, डॉ. मनीष दत्त को मुख्य परामर्शदाता जिला अस्पताल हरिद्वार, डॉ. आरके सिंह को प्रभारी सीएमओ हरिद्वार, डॉ. विजयेश भारद्वाज को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल हरिद्वार के पद पर भेजा गया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A major reshuffle in the health department a total of 21 doctors including five CMOs were transferred dehradun news Transfer news Uttarakhand government made a major reshuffle in the health department uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More