रुद्रपुर। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा मंजरी फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सहयोग से कालीनगर, रुद्रपुर में मेगा बैंक क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन किया गया।
इस विशेष आयोजन के दौरान विभिन्न 113 स्वयं सहायता समूहों (SHG’S) को कुल 3.11 करोड़ रूपये के ऋण वितरण किये गए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक विकास को बढावा मिलेगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राजीव प्रकाश, क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक दीपक कोहली, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से सुश्री अनामिका झा, सुश्री नामरह, मुरुगन मणि, मंजरी फाउंडेशन की और से खैरु निशा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्तिथि से कार्यक्रम की शोभा बढाते हुए बैंक द्वारा ग्रामीण विकास और वित्तीय समावेशन को बढावा देने हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर बैंक अधिकारीयों ने बताया की SHG के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजकर की दिशा में आगे बढानें का यह प्रयास क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समूह सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और बैंक कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]