उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पद के खिलाफ आचरण पर किया निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनन्जय चतुर्वेदी को निलंबित कर उन्हें चंपावत जिला न्यायालय से सम्बद्ध कर दिया है। धनन्जय चतुर्वेदी पर उनके पद के खिलाफ आचरण करने व गवाही के दौरान डायस पर मौजूद नहीं होने के आरोप में 14 अप्रैल 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   


बीती 24 जुलाई को उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल अनुज संगल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि न्यायाधीश धनजंय चतुर्वेदी कोर्ट में गवाही के दौरान अनुपस्थिति थे और गवाही की वीडियो रिकार्डिंग हुई। धनंजय, इस बात का जवाब नहीं दे सके कि न्यायालय की वीडियो क्लिप रिकॉर्डिंग किसने की और क्यों करी है ? इस मामले में उच्च न्यायालय को शिकायत के साथ वीडियो-क्लिपिंग भी भेजी गई थी। जिसमें साक्ष्य रिकॉर्ड किया जा रहा था और-पीठासीन अधिकारी अदालत में मौजूद नहीं थे। उच्च न्यायालय ने धनंजय चतुर्वेदी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करके उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन और अपील) नियम, 2003 के नियम 7 के तहत उनके खिलाफ नियमित जांच शुरू की है। अपने निलंबन के दौरान, धनंजय चतुर्वेदी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चंपावत के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High court news nainital news Uttarakhand High Court suspends District and Sessions Judge of Chamoli for conduct against the post Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More