उत्तराखण्ड गृह विभाग ने 13 एलआईयू निरीक्षकों के किए तबादले 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश में खुफिया तंत्र को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए गृह विभाग ने 13 एलआईयू निरीक्षकों के तबादले किए है। 

जारी आदेश के अनुसार मनोज मनराल को एलआईयू देहरादून का निरीक्षक बनाया गया है। वहीं विवेक सनवाल को हरिद्वार, अनुराग रतूड़ी को उधमसिंहनगर, नीरज यादव को नैनीताल और सूर्य प्रकाश को पौड़ी की कमान दी गई है। जितेंद्र बिष्ट को चमोली, राम प्रसाद को चंपावत और सुरेश कुमार को पिथौरागढ़ का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

खुफिया तंत्र में मजबूती लाने के लिए स्पेशल ब्रांच में भी निरीक्षकों का फेरबदल किया गया है। लक्ष्मण सिंह नेगी को एसआईओ देहरादून, जितेंद्र उप्रेती को एसआईओ काशीपुर, सचिन चौहान को एसआईओ चमोली,रोहित जोशी को एसआईओ बनबसा और कृष्ण सिंह मेहता को एसआईओ बाजपुर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

जानकारों का कहना है कि त्योहारों और चुनावी सीजन को देखते हुए एलआईयू को और प्रभावी बनाने की कवायद तेज की गई है। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 13 LIU inspectors transferred 13 एलआईयू निरीक्षकों के तबादले dehradun news Transfer news Uttarakhand Home Department Uttarakhand Home Department transfers 13 LIU inspectors uttarakhand news उत्तराखण्ड गृह विभाग उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More