उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किया गया दिव्यांग गौरव सम्मान समारोह व संगोष्ठी का कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में आज दिव्यांग गौरव सम्मान समारोह व संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लालकुऑ विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला व कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओम प्रकाश सिंह नेगी द्वारा किया गया। 

इस दौरान कार्यक्रम में खेल, सामाजिक व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। जिसमें अर्जुन अवॉर्ड विजेता रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रदीप नेगी, बैडमिंटन की राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक विजेता सुश्री नीरज गोयल, दृष्टि बाधित लोककवि नरेंद्र रयाल, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कार्यरत दिव्यांग कार्मिक दिनेश पाल सिंह ज्याडा को मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा शॉल ओढाकर सम्मानित व प्रतीक चिन्ह देकर पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने अपने कहा कि दिव्यांगजन दया के पात्र नहीं है बल्कि अब वह एक रोल मॉडल के रूप में समाज के लिए अपनी अहम भूमिका का निर्माण कर रहे हैं। आज सम्मानित होने वाले दिव्यांगजन जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं वह वास्तव में हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं हम सभी को उनकी जीवन और कर्मठता से सीख लेनी चाहिए कि विषम परिस्थिति में रहते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।  विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला द्वारा अपने उद्बोधन में दिव्यांग जनों के लिए प्रारंभिक स्तर पर ही दिव्यांगता का पता लग जाने पर उनकी दिव्यांगता के निराकरण एवं सामाजिक व शैक्षिक संस्थानों द्वारा आगे आने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी ने अपना उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय इस पाठ्यक्रम का संचालन वर्ष 2015 से कर रहा था वर्ष 2015 के विद्यार्थियों को तकनीकी समस्या के कारण अपने विशेष शिक्षक के रूप में भारतीय पुनर्वास परिषद में नामांकित न होने में तकनीकी समस्या जो आई थी उसका निराकरण विश्वविद्यालय द्वारा कर दिया गया है। विश्वविद्यालय वर्ष 2019 से अब तक कुल पांच बैचों का संचालन किया गया है जिसमें से दो बैच उनके कुलपति कार्यकाल में उत्तीर्ण होकर विशेष शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं समाज में दे रहे हैं तीन अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रोफेसर पी डी पंत द्वारा सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

इससे पूर्व शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डिगर सिंह फस्वार्न द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों एवं दिव्यांगजनों का परिचय व स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की वित्त नियंत्रक आभा गार्खाल, निदेशक प्रोफेसर रेनू प्रकाश, डॉ ममता कुमारी देवकी सिरोला, भावना धोनी, डॉ दिनेश कांडपाल, तरुण नेगी, सुमन पिलख्वाल, प्रियंका सिंह, रश्मि सक्सेना समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी शिक्षक कर्मचारी व विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttarakhand Open University organized the program of Divyang Gaurav Samman Ceremony and Seminar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More