देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से होगी। आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार शुरू हो चुका है।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर दो से पांच फरवरी के बीच होगी। दो फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य हिंदी, द्वितीय पाली में निबंध, तीन फरवरी को प्रथम पाली मेंसामान्य अध्ययन -1, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-2, चार फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन – 3, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन – 4, पांच फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन – 5, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन -6 की परीक्षा होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 17 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा। आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे 20 जनवरी तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर त्रुटि सुधार के लिंक पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करें। आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]