नींद की झपकी पर बेकाबू कार के पेड़ से टकराने से कार सवार उत्तराखण्ड निवासी दादा और पोत्र की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अमरोहा। कार चलाते समय नींद की झपकी आने पर बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। अमरोहा-कांठ रोड पर गांव कोठी खिदमतपुर के पास हुए हादसे में कार सवार दादा और पोत्र की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को घर ले गए। पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसा दर्ज किया है।

मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के थाना सल्ट क्षेत्र के गांव खटल निवासी ललित सिंह रावत परिवार के साथ दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं। वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता रावत, बेटा चित्रहार्थ और बंटी हैं। उन्होंने गांव से पिता प्रेम सिंह रावत व माता मधु देवी को भी दिल्ली ही बुला लिया था। गुरुवार रात वह दिल्ली से अल्मोड़ा अपने पैतृक गांव जा रहे थे। परिवार के सभी लोग कार में सवार थे। कार ललित रावत चला रहे थे। देर रात करीब तीन बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर गांव कोठी खिदमतपुर के पास ललित को कारचलाते समय नींद की झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 65 वर्षीय प्रेम सिंह रावत व चित्रहार्थ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर गश्त कर रहे मुनव्वपुर चौकी प्रभारी अभिनव मलिक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में थाना पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए दादा-पोते के शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। सूचना मिलने पर रात में ही अल्मोड़ा से अन्य परिजन भी अमरोहा पहुंच गए। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शवों को घर ले गए। वहीं घायलों को भी रेफर कराकर अपने साथ अल्मोड़ा ले गए। 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A grandfather and grandson from Uttarakhand died when their car went out of control and hit a tree while they were dozing off Accident News. A grandfather and grandson from Uttarakhand died when their car went out of control and hit a tree while they were dozing off Amroha News Uttar Pradesh/Uttarakhand News अमरोहा न्यूज उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड न्यूज कार सवार उत्तराखण्ड निवासी दादा और पोत्र की मौत दुर्घटना न्यूज नींद की झपकी पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More