एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हरियाणा से किया गिरप्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की एमटीएस पदों की भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हरियाणा से गिरप्तार किया है। एसटीएफ विगत वर्ष में थाना पटेलनगर नगर में पंजीकृत इस अभियोग की विवेचना कर रही है। अब तक तीन सदस्यों की गिरप्तारी हुई है। भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले गिरोह के सदस्य आधुनिक डिवाइसों का प्रयोग करते हैं। यह हरियाणा के कैथल क्षेत्र में एसटीएफ उत्तराखण्ड एवं एसटीएफ रोहतक का संयुक्त ऑपरेशन है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष थाना पटेलनगर पर डा० सुरेश कुमार भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा 17/9/2023 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद के लिए परीक्षा का आयोजन राजाराम मोहन राय पब्लिक स्कूल पटेलनगर में आयोजित किया गया था। जिसकी द्वितीय पारी में परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने एवं उनकी चैकिंग करने पर उनके कान से एक छोटा इयर फोन व छाती पर कमीज के नीचे से कैमरे से युक्त एक ईलेक्ट्रनिक डिवाईस एवं मेज के नीचे से एक और ईलैक्ट्रॉनिक डिवाईस, जिस पर मोबाईल कम्पनी का सिम लगा हुआ था, बरामद हुयी थी। इस सूचना पर थाना पटेलनगर देहरादून में अभियोग पंजीकृत होकर तत्समय परीक्षा देते हुये पकड़े गये दोनो अभ्यर्थियों नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जीन्द, हरियाणा एवं प्रदीप पुत्र हरेन्द्र मोर निवासी जीन्द हरियाणा को गिरप्तार कर जेल भेजा गया। मामले में किसी बड़े संगठित गिरोह के संलिप्त होने तथा परीक्षा में नकल कराये जाने की गम्भीरता को देखते इस मामले की विवेचना को पुलिस मुख्यालय के द्वारा उत्तराखण्ड एसटीएफ को सुपुर्द की गयी। मामले की विवेचना कर एसटीएफ के निरीक्षक सुधीर कुमार द्वारा विवेचना से पाया कि इस मामले में पकड़ा गया दूसरा अभ्यर्थी प्रदीप पुत्र हरेन्द्र किसी अन्य अभ्यर्थि मोहित मोर्य के नाम से परीक्षा दे रहा था तथा इस मामले में अन्य दो सदस्य सोनू पुत्र शीशपाल निवासी कैथल हरियाण एवं पवन पुत्र सुरेन्द्र जीन्द हरियाणा के नाम प्रकाश में आये। इस गिरोह के सदस्यों की गिरप्तारी के लिये उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा हरियाणा में दबिश दी गयी तो वहां से फरार हो गये इस पर एसटीएफ द्वारा इनकी गिरप्तारी के वारण्ट जारी कराये गये और इनकी गिरप्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 15 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ईनामी अपराधी सोनू पुत्र शीशपाल के सम्बन्ध में एसटीएफ कार्यालय में सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम को कल 10.07.24 को कैथल हरियाणा में भेजा गया जहां पर कल देर रात में रोहतक एसटीएफ के साथ सयुक्त ऑपरेशन करते हुये उसको गिरप्तार करने में सफलता मिली है जिसको गिरप्तार कर देहरादून में माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।  
 
गिरप्तार किया गया अभियुक्त सोनू पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम डुण्डवा, थाना कलायत, जनपद कैथल हरियाणा है। गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ उत्तराखण्ड की टीम में उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा, अपर उप निरीक्षक देवेन्द्र भारती, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र मंमगाई, प्रमोद कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, दीपक चन्दोला, कादर खान व एसटीएफ रोहतक की टीम शामिल थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A member of the cheating gang arrested from Haryana dehradun news MTS Recruitment Exam uttarakhand news Uttarakhand STF Uttarakhand STF arrested a member of the cheating gang in MTS exam from Haryana

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More