उत्तराखण्ड एसटीएफ ने अवैध असला एवं स्कॉर्पियो सहित सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध .32 बोर पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया गया है।

एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली थी कि पौड़ी गढ़वाल जेल में बंद सुनील राठी अपने साथियों के जरिए देहरादून में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है। सूचना पर एसटीएफ ने गैंग से जुड़े संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी और उनकी निगरानी तेज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

26 फरवरी 2026 को एसटीएफ टीम सहस्त्रधारा रोड इलाके में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गैंग के दो सदस्य काले रंग की स्कॉर्पियो में सहस्त्रधारा की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने Pacific Golf Estate के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली 40 वर्षीय विवाहिता 

वाहन से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान भानू चौधरी (22) निवासी सहारनपुर और पारस (28) निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अवैध पिस्टल और कुल सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी सुनील राठी के सीधे संपर्क में थे और कई बार पौड़ी जेल में उससे मिलने भी गए थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे जमीन विवाद से जुड़े मामलों में राठी का नाम लेकर लोगों को डराते-धमकाते थे और समझौता कराने के एवज में मोटी रकम वसूलते थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो-एन (UP-51 बस 0001), दो आईफोन और 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ धारा 111(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर थाना राजपुर में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action of Uttarakhand STF crime news dehradun news Illegal weapons and Scorpio seized Two active members of Sunil Rathi gang in the custody of Uttarakhand STF uttarakhand news Uttarakhand STF arrested two active members of Sunil Rathi gang along with illegal weapons and Scorpio अवैध असला एवं स्कॉर्पियो जब्त उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य उत्तराखण्ड एसटीएफ की गिरफ्त में

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की […]

Read More