उत्तराखण्ड एसटीएफ ने अवैध रूप से लाई गईं 322 बोतल हरियाणा मार्का रॉयल स्टेज शराब की बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने चैकिंग के दौरान द्वारा आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर एक कार से 322 बोतल शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर द्वारा इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ कार्यालय को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि आगामी उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हरियाणा -पंजाब से काफी बड़ी मात्रा में अवैध शराब उत्तराखंड में लाई जा सकती है। इसके दृष्टिगत STF की एक टीम को विशेष रूप से इस पर निगरानी रखने हेतु नियुक्त किया गया है जिसके फलस्वरुप आज देर रात्रि एसटीएफ की टीम द्वारा आशारोड़ी चेकिंग बैरियर,थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से थाना क्लेमटाउन पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग में कार नंबर HR 51BB 0504 की डिग्गी से 322 बोटल करीब 27 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग चंडीगढ़ मार्क बरामद करते हुए एक अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी करोरा जनपद कैथलको गिरफ्तार किया गया। जिसने बताया कि पकड़ी गई शराब को चंडीगढ़ से खरीद कर इसकी सप्लाई चूना भट्टा रायपुर क्षेत्र में करने जा रहा था। एसटीएफ को पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क की काफी जानकारियां मिली है जिन पर आगे कार्रवाई की जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य एवं गिरफ्तारी में नियुक्त उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम एवं चौकी आशारोड़ी,थाना क्लेमेनटाउन की पुलिस टीम मेंनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, अमित कुमार, एएसआई योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन कुकरेती, महेन्द्र नेगी, बिजेंद्र चौहान, कांस्टेबल रामचंद्र सिंह रावत, दीपक नेगी, अमीर हुसैन, मनोज कपिल एवं गणेश नेगी शामिल रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 322 bottles of Haryana brand Royal Stage liquor brought illegally dehradun news STF recovered 322 bottles of illegal liquor during checking uttarakhand news Uttarakhand STF Uttarakhand STF recovered 322 bottles of Haryana brand Royal Stage liquor brought illegally अवैध रूप से लाई गईं 322 बोतल हरियाणा मार्का रॉयल स्टेज शराब उत्तराखण्ड एसटीएफ उत्तराखण्ड न्यूज एसटीएफ ने चैकिंग के दौरान 322 बोतल अवैध शराब की बरामद देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More