उत्तराखण्ड को मिलेगा नया डीजीपी, आयोग ने दीपम सेठ, डा.पीवीके प्रसाद एवं अमित सिन्हा के नाम भेजे पैनल में  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। पुलिस महानिदेशक के लिए नई दिल्ली संघ लोक आयोग में हुई डीपीसी पैनल में वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार का नाम शामिल नहीं है। आयोग ने राज्य को बैठक का कार्यवृत्त भेज दिया है।
 
30 सितंबर को पुलिस महानिदेशक के लिए आयोग में डीपीसी थी। राज्य सरकार की तरफ से मौजूदा प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार समेत छहआईपीएस के नाम पैनल में भेजे गए थे। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने 95 बैच के आईपीएस दीपम सेठ, डा.पीवीके प्रसाद और 97 बैच के अमित सिन्हा के नाम पैनल में भेजे हैं। वहीं, 96 बैच के अभिनव कुमार का नाम शामिल नहीं है। गृह सचिव शैलेश बगोली ने इसकी पुष्टि की है।दरअसल, प्रभारी डीजीपी अभिनव कुमार यूपी काडर के हैं, लेकिन राज्य गठन से पहले से यहां सेवाएं दे रहे हैं। राज्य गठन के दौरान ही अभिनव कुमार ने केंद्र से उत्तराखंड काडर आवंटित करने का आग्रह किया था। सुप्रीम कोर्ट में भी अभिनव कुमार ने काडर आवंटन संबंधी याचिका दायर की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें उत्तराखंड में कार्य
करते रहने के लिए स्थगन आदेश दिया है। इसी आदेश के क्रम में अभिनव उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यूपी काडर के चलते आयोग ने पैनल में उनका नाम शामिल नहीं किया। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार आयोग की सिफारिश का राज्य सरकार परीक्षण कराएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Commission sent the names of Deepam Seth dehradun news Dr. PVK Prasad and Amit Sinha in the panel names of three senior IPS in the panel Preparation for new DGP in the state uttarakhand news Uttarakhand will get a new DGP

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर […]

Read More