ब्लैकमेल कर करोड़ो रूपये एवं गहने ऐंठ चुका शातिर ने किया कोर्ट में सरेंडर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रतलाम। जावरा की युवती के आपत्ति जनक फोटो खींचकर रेप और ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये ऐंठन वाले आरोपी निशित बाफना ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। निशित पर छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे 1 करोड़ रुपये, 3 किलो सोना और 15 किलो चांदी ठगने का आरोप था। निशित 30 जुलाई से फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा था। कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/24/father-called-home-and-killed-his-daughter-and-her-lover/

बताते चले कि मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के जावरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती इंदौर में पढ़ाई के दौरान पहले से शादीशुदा निशित के संपर्क में आई। जिसके बाद निशित ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर मेल जोल बढ़ते बढ़ते नजदीकियां बड़ा ली। उसी अंतरंगता के दौरान निशित ने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वो 2019 से ब्लैकमेल करके उससे पैसा और गहने वसूल रहा था। युवती के संपन्न परिवार से होने का फायदा उठाते हुए निशित ने धीरे धीरे करके 1 करोड़ रुपये, 3 किलो सोना और 15 किलो चांदी के जेवर ऐंठ लिए। लड़की बदनामी के डर से अपने घर की संपत्ति उसे देती जा रही थी। आरोपी ने युवती को सिखाया कि वह परिवार को तंत्र मंत्र का झांसा देकर अपने रिश्तेदारों से भी गहने और रकम अपने घर की तिजोरी में रखवाएं। परिवार के लोग युवती की बातों में आते गए और अपने जेवर पैसे तिजोरी भरते चले गए। लड़की के भाई और पिता ने तिजोरी खोली तो खाली तिजोरी देखकर उनके पैरों तले जमीन सिखक गयी। जब उन्होंने युवती से कड़ाई से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हो गया। उसके बाद युवती की शिकायत पर जावरा सिटी पुलिस ने आरोपी निशित बाफना के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

ब्लैक मेलिंग के इस खेल में आरोपी के कई दोस्त भी शामिल थे। युवती ने बाकायदा लाखों रुपये इनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जिसकी डिटेल उसने पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है जिससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More