पुलिसकर्मी और बीजेपी नेता के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल, एसएसपी ने लिया संज्ञान 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई थी। वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी को नशे में बताया जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

घटना 14 फरवरी को हुई जब हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह, जो पुलिस लाइन में तैनात थे, अटरिया रोड पर नशे में धुत होकर एक व्यक्ति का फोन छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद बीजेपी नेता राधेश शर्मा को मामले की सूचना दी और वह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के बीच बहस बढ़ी और यह हाथापाई में बदल गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि वीडियो में दिख रही घटना के आधार पर हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि वह शराब के प्रभाव में था। वहीं राधेश शर्मा और उनके साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी आरोप पंजीकृत कर गिरफ्तारियां की गईं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrapur news Scuffle between policeman and BJP leader SSP takes cognizance udham singh nagar news uttarakhand news video goes viral Video of scuffle between policeman and BJP leader goes viral

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More