विजिलेंस ने दस हजार रूपये की रिश्वत लेते लोक निर्माण विभाग के अमीन को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
उत्तरकाशी। यहां भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात लोक निर्माण विभाग के अमीन टीका राम नौटियाल को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी अमीन पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित भूमि के मुआवजे के निपटारे के एवज में शिकायतकर्ता से 10,000रुपये की रिश्वत की मांग करने का आरोप लगा था। शिकायत प्राप्त होने पर विजिलेंस ने मामले की प्रारंभिक जांच की और पुख्ता सबूत जुटाने के लिए एक ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। जिसके बाद आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस द्वारा आरोपी को गहन पूछताछ और आगे की जांच के लिए संबंधित कार्यालय ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

धामी सरकार ने दोहराया है कि राज्य में भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस विभाग की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए सरकार ने कहा है कि दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

विजिलेंस विभाग के अनुसार मामले की हर पहलू की विस्तृत जांच के साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस प्रकार की अनियमितताओं में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है। यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bribe of ten thousand rupees Crackdown on corruption Official arrested for taking bribe Public Works Department official arrested uttarakhand news Uttarkashi news Vigilance action Vigilance team arrests Public Works Department official for accepting a bribe of ten thousand rupees उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज दस हजार रूपये की रिश्वत भ्रष्टाचार पर प्रहार रिश्वत लेता अमीन गिरफ्तार लोक निर्माण विभाग का अमीन गिरफ्तार विजिलेंस की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More