विजिलेंस ने पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता

गरुड़। भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए विजिलेंस टीम ने डंगोली के पटवारी प्रवीण टाकुली को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अचानक हुई इस कार्रवाई ने पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मचा दिया। 

जानकारी के अनुसार स्यालीस्टेट के एक युवक ने शिकायत की थी कि संबंधित पटवारी जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले प्राथमिक जांच की, फिर एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया। फिल्मी अंदाज़ में बनाई गई योजना के तहत तय समय पर जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से ₹5,000 की घूस जेब में रखी, उसी क्षण विजिलेंस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ मौके से बरामद रकम को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
विजिलेंस विभाग के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है और यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या वह अन्य मामलों में भी अवैध वसूली में लिप्त था।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

विजिलेंस ने जनता से अपील की है कि “रिश्वत मांगने वाला कोई भी कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा, लोग निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bribe of Rs 5000 Garuda News uttarakhand news Vigilance action Vigilance arrested Patwari Vigilance arrested Patwari while taking bribe of Rs 5000 उत्तराखण्ड न्यूज गरुड़ न्यूज पांच हजार रूपये की रिश्वत विजिलेंस की कार्यवाही विजिलेंस ने पटवारी को किया गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More