विजिलेंस ने रिश्वत लेते पीआरडी जवान को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, असली आरोपी दरोगा मौका देख हुआ फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां विजिलेंस ने मारपीट के केस में एफआर लगाने के एवज में रिश्वत लेते हुए पीआरडी जवान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि रिश्वत की मांग कर रहा असली आरोपी बहादराबाद थाने में तैनात दारोगा मौका भांप फरार हो गया। जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

बहादराबाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद के गांव रतनपुर की रहने वाली एक महिला सहराना ने मारपीट के मामले से जुड़ा एक मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। मामले की जांच शांतरशाह चौकी में तैनात एसआई पंकज कुमार को सौंपी गई थी। इस मामले में नामजद मोहतसीन को गंभीर धाराओं में जेल भेजने का खौफ दिखाकर बीस हजार की रकम दारोगा ले चुका था। लेकिन मामला फाइनल निपटाने के लिए तीस हजार रुपए मांग रहा था।परेशान महोतसीन ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर फोन किया और ​शिकायत सच पाते ही जाल बिछा दिया गया। इसमें पीआरडी जवान को दारोगा पकंज कुमार ने पैसे लेने के लिए भेजा जिसे विजिलेंस ने दबोच लिया। ये देखते ही दारोगा मौके से फरार हो गया। विजिलेंस ने दारोगा का काफी पीछा किया लेकिन दारोगा ने ऐसी भाग लगाई कि रफूचक्कर होने में कामयाब रहा। फिलहाल विजिलेंस दारोगा की तलाश में छापेमारी कर रही है। इससे पहले ज्वालापुर में तैनात दारोगा भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ था। ये भी एक मामले में एफआर लगाने के पैसे मांग रहा था। जबकि कनखल में सिपाही सन्नी कश्यप भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा जा चुका है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news the real accused inspector escaped seeing the opportunity Uttrakhand news Vigilance arrested PRD jawan red handed while taking bribe

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More