हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने खाद्य विभाग के वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार (आज) पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया, कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी खाद्य विभाग मण्डी
परिसर बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को उनके कार्यालय से शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उनकी बन्नाखेड़ा में राईस मिल है। उनके द्वारा सरकारी धान को लेकर उसका चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है जिसमें सरकार उनको कुटाई, ढुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है। केन्द्र में तैनात मोहन सिंह टोलिया विपणन अधिकारी द्वारा उनसे 19.50 रूपये प्रति कुन्टल की दर से घूस मांगी जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज ट्रैप टीम द्वारा विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया पुत्र बाल सिंह टोलिया निवासी केयर ऑफ कृष्ण कुमार संजय कालोनी मण्डी बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा के साथ ही सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं वाट्सअप हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24 X 7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु अपील की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। रामनगर रोड पर सड़क किनारे शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक […]