विजिलेंस ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। विजिलेंस की कुमाऊं मंडल टीम ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक लेखाकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पर शौचालय निर्माण कार्य से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने और एफडीआर जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके स्वीकृत तीन लाख रुपये के टेंडर की एफडीआर रिलीज करने के एवज में आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रैप योजना तैयार की। योजना के तहत बुधवार को टीम ने लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accountant arrested red-handed while taking bribe almora news crime news Lamgara Block Office uttarakhand news Vigilance action Vigilance arrested the accountant posted at Lamgara Block Office in Almora district red-handed while taking bribe अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय लेखाकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार विजिलेंस की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More