भूमि की नापजोख के बदले रिश्वत! 30 हजार लेते पटवारी को विजिलेंस ने दबोचा   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

भीमताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारी तहसील के एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की नापजोख कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार ग्राम मौड़ा, तहसील धारी निवासी एक व्यक्ति अपनी भूमि की नाप कराने के लिए पटवारी निर्मल बोरा के संपर्क में आया था। आरोप है कि पटवारी ने नापजोख के बदले उससे पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर की। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई।शनिवार को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने तहसील धारी में कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

कार्रवाई के बाद आरोपी पटवारी को हल्द्वानी लाया गया, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने कार्रवाई करने वाली ट्रैप टीम की सराहना करते हुए टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम लोगों से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 का इस्तेमाल करने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 000 Bribe 000; Uttarakhand News 30 हजार रिश्वत Bhimtal/Dhari News Bribe for land survey! Vigilance nabs Patwari accepting ₹30 crime news Devbhoomi News Hindi News land survey News from the hills News From the Pahad Patwari arrested while taking a bribe Vigilance nabs Patwari.   उत्तराखण्ड न्यूज Vigilance news क्राइम न्यूज पटवारी को विजिलेंस ने दबोचा पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार भीमताल/धारी न्यूज भूमि की नापजोख विजिलेंस न्यूज ₹30

More Stories

उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या सत्ता का अखाड़ा? सांसद-विधायक से भी भारी पड़ रही छात्र राजनीति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव कभी छात्रों की समस्याओं, अधिकारों और नेतृत्व की आवाज हुआ करते थे। लेकिन आज सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन चुनावों का स्वरूप बदल गया है?   गुंडागर्दी के आरोप, चुनाव में बेहिसाब खर्च, वसूली की चर्चाएं और नियम-कायदों के पालन […]

Read More
उत्तराखण्ड

बागेश्वर में शनिवार (आज) दोपहर महसूस हुए भूकंप के झटके  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां शनिवार (आज) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग से ऑनर किलिंग तक… झबरेड़ा में बहन और पड़ोसी की हत्या से सनसनी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]

Read More