टिहरी गढ़वाल। तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की ट्रैप टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई।
बताते चलें कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को बताया था कि उसकी पत्नी ने 31 जनवरी 2025 को ग्राम छनाड़, थत्यूड़ जौनपुर (जनपद टिहरी गढ़वाल) में लगभग 1500 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। दाखिल खारिज की प्रक्रिया के दौरान नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा जान बूझकर गलत आपत्ति रिपोर्ट लगाकर अड़चन पैदा कर रहा था और सही रिपोर्ट लगाने तथा नाम दर्ज करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए योजना बनाई और सोमवार को तहसील धनोल्टी स्थित कार्यालय में कैन्तुरा को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर छापेमारी भी की। साथ ही आय से अधिक संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस सफल कार्रवाई पर सतर्कता निदेशक वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]